प्रदर्शन के दौरान एडीएम,एएसपी,सीओ सिटी सहित कई थानों की पुलिस रही मौजूद

सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। हरदोई में एंबुलेंस कर्मियों का चक्का जाम दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चौपाल सागर में एंबुलेंस खड़ी कर प्रदर्शन किया। वहीं, प्राण जीवनदायिनी कही जाने बाली एम्बुलेंस के पहिये दूसरे दिन भी थमने से मरीजों को काफी परेशानी हुई। जिला अस्पताल में कोई ई-रिक्शा से तो कोई मरीज थ्रीव्हीलर से लाया गया तो कोई प्राइवेट वाहन ले लेकर पहुंचा। वहीं, जनपद प्रशासन की और से निर्देश दिए कि अगर एंबुलेंस कर्मी धरना खत्म नहीं करते तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी लेकिन इसके बाबजूद एम्बुलेंस कर्मियों ने प्रदर्शन जारी है। एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) के कर्मचारियों को नई कंपनी द्वारा हटाने के फैसले के विरोध में प्रदेशभर के एंबुलेंस चालक और कर्मचारी लामबंद हैं। कुछ एंबुलेंस आपातकालीन सेवा के लिए छोड़ी हैं, अन्य एम्बुलेंस सहित कर्मियों में से एक कर्मी ने एम्बुलेंस पर चढ़कर गले मे फांसी का फंदा डालकर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। एम्बुलेंस कर्मचारी मांग पूरी न होने तक आंदोलन की जिद पर अड़े हैं।
बहीं प्रदर्शन कर रहे एम्बुलेंस कर्मियों को एडीएम, एडिशनल एसपी,सीओ सिटी आदि प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात की।
एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लियाकत ने कहा है कि जब तक मांगे पूरी नही होगी आंदोलन खत्म नही होगा। एमआरआई कंपनी एम्बुलेंस के शोषण से मुक्ति, डीडी के नाम पर 20 से 40 हजार की अवैध बसूली होती है। ठेका प्रथा के नाम पर आये दिन कोई नई कंपनी साल छ: महीने में शोषण करती रहती रहती है। कर्मचारियों ने एम्बुलेंस कर्मियों को एनएचएम में विलय की मांग कर रहे है।
