लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ऑक्सीजन प्लांट एवं पाइप लाइन का निरीक्षण किया

 अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर क्रियाशील करने के निर्देश दिए।






सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार


बावन,हरदोई। कोविड-19 की तीसरी तहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। संक्रमितों के इलाज में कोई आक्सीजन की कमी न हो। इसके मद्देनजर अस्पतालों आक्सीजन प्लांट व पाइप लाइन का जिलाधिकारी ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन में विधायक निधि से स्थापित किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट एवं पाइपलाइन का निरीक्षण कर व संबंधित अधिकारियों को चौबीस घंटे के अंदर क्रियाशील के निर्देश दिए।

डीएम अविनाश कुमार ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  बावन में विधायक निधि से स्थापित किए जा रहे, ऑक्सीजन प्लांट एवं पाइप लाइन का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को इसे 24 घंटे के अंदर क्रियाशील करने के निर्देश दिए।

  इस दौरान पीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि ओपीडी निर्धारित समय पर चालू की जाए, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।