लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गुरू पूर्णिमा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ध्वज पूजन समारोह सम्पन्न हुआ

 भगवा ध्वज हमारा अनादि गुरु: प्रेम


सत्यबन्धु भारत।दीपक मिश्रा

उन्नाव। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बिछिया ब्लॉक के ग्राम जरगांव के चंद्रमनी पब्लिक इंटर कालेज में स्थित आरएसएस खण्ड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। 

आरएसएस बिछिया खण्ड कार्यालय जरगांव में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित गुरु पूजन उत्सव का शुभारंभ भारत माता, संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार और गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ0 अशोक दुबे, अवध प्रांत न्यास प्रचार प्रमुख राम करन जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। तथा उन्नाव जिला प्रचारक अजय जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ0 अशोक दुबे जी ने कहा कि हिंदू संगठनों की स्थापना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गठन व गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला और संघ को मजबूत करने का आवाहन किया। उन्होंने भगवा ध्वज को संघ का गुरु बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में किसी व्यक्ति विशेष को गुरु का दर्जा न देकर भगवा ध्वज को गुरु माना गया है। उन्होंने भगवा रंग की भी व्याख्या की, 

तथा सभी ने बारी- बारी से पुष्प अर्पित कर ध्वज को नमन कर ध्वज पूजन किया। और भगवा ध्वज के विषय मे बताया कि भगवा ध्वज ही हमारा अनादि गुरु है। भगवान सूर्य के रथ पर यही भगवा ध्वज सूर्य की लालिमा लिए है। यही भगवा रंग हमारे त्यागी और बलिदानी ऋषि-मुनियों का वस्त्र रहा है। भगवा रंग त्याग का प्रतीक है।

इसके उपरांत वैश्विक महामारी से बचाव के लिए ग्राम ब्लॉक व शहर में सुरक्षा समिति की गठन की जानकारी दी। उनका कहना था,कि वैश्विक महामारी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के मदद के लिए इन समितियों का गठन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और देश को आगे बढ़ाने के लिए नित्य शाखा जाएं। संघ की शाखा मनुष्य निर्माण की शाला है। कार्यक्रम समन्यवक विजय बहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह, वीर बहादुर सिंह, सूरज सिंह, मयंक सिंह, सुजल सिंह, तथा ग्राम प्रधानपति शिवेंद्र त्रिवेदी, शिवमंगल पांडेय, सूर्यकांत त्रिवेदी, हरि शंकर त्रिवेदी सहित आदि ग्रामवासियों में स्वयंसेवकों ने गुरु पूजन किया और संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।