लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सन्दिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, हुई मौत



सत्यबन्धु भारत

टड़ियावां,हरदोई। थाना क्षेत्र के एक गांव में सन्दिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हुई घटना में 8 जुलाई गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ान नगर मजरा सखौरा निवासी रजनी 24 वर्ष पत्नी अनूप पुत्र मुंशीलाल ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अन्दर कमरे में फाँसी लगा ली।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मायके पक्ष व पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हरियावां शिवराम कुशवाहा एवं प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं मृतका की माँ श्रीकांती पत्नी स्व.जयशंकर निवासी गाँव नैरा थाना कछौना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 20 जून 2021 को की थी।जो अपनी ससुराल में ही थी।उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक राय सिंह का कहना है कि मायके पक्ष का किसी पर कोई आरोप नहीं है।तहरीर के आधार पर शव को विच्छेदन हेतु भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

मायके पक्ष का नहीं कोई आरोप,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा