
सत्यबन्धु भारत
हरियांवा,हरदोई। हरियांवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को घर से ले जाकर उसके ही गांव के एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुई आवश्यक बिधिक कार्यवाही की जा रही है।
