
सत्यबंधु भारत। विवेक तिवारी
मसौधा अयोध्या। लेप्रोसी मिशन अस्पताल अब आम रोगियों के लिए ऑपरेशन व सर्जरी का बेहतर इलाज करेगा। ऑपरेशन व सर्जरी की आधुनिक मशीनों से मिशनरी के इस अस्पताल में अब ऑपरेशन यूनिट की स्थापना हो जाने से जनपद वासियों को ही नहीं, आसपास जिलों के हजारों रोगियों को रियायती दर पर बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। वैसे तो मिशन अस्पताल 1938 से कुष्ठ रोगियों को निशुल्क चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध करा ही रहा है। अब यहां गरीब असहाय व गंभीर बीमारियों का भी बेहतर इलाज होगा।
यह बात जिला अधिकारी अनुज कुमार झां ने कहा। वह मंगलवार दोपहर दि लेप्रोसी मिशन अस्पताल मोती नगर मसौधा में आयोजित ऑपरेशन व सर्जरी यूनिट के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में मिशनरी की जनक वेलसली वैली ने 1938 में यहां मिशन अस्पताल की स्थापना कर यादगार कार्य किया है। जो लाखों कुष्ठ रोग पीड़ितों, लूले लंगड़े लोगों को यहां के बेहतर इलाज से नई जिंदगी मिली होगी। जो बहुत ही सराहनीय है। लेकिन अब और भी बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं यहां मुहैया कराई जाएगी।
इसके पूर्व जिलाधिकारी ने ऑपरेशन यूनिट भवन के सिलावट का अनावरण किया। तत्पश्चात क्षेत्रीय भाजपा विधायक शोभा सिंह चौहान ने ऑपरेशन व सर्जरी अस्पताल का फीता काटकर उद्घाटन किया। तत्पश्चात अपने संबोधन में क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने कहा कि 83 बरसों से मिशन अस्पताल कुष्ठ रोग पीड़ितों के मायूस चेहरों पर अपने बेहतर इलाज से मुस्कान लाने का काम कर रहा है। जो काबिले तारीफ है। मिशन अस्पताल ने जब से अपनी चिकित्सीय सेवाएं शुरू की है तब से अब तक लाखों कुष्ठ रोगियों को नई जिंदगी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के प्रगति के लिए उनसे जो भी संभव होगा आर्थिक सुविधाएं मुहैया कराएंगे।
कार्यक्रम को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रहे भारतीय जीवन बीमा निगम फैजाबाद के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक चंद्र सिंह दास्पा ने कहा कि चिकित्सीय सेवाओं के लिए इस अस्पताल की जनपद में एक अलग पहचान रही है। अब अत्याधुनिक तकनीकी पर निर्मित ऑपरेशन व सर्जरी की मशीनों से इस मिशन अस्पताल और भी बेहतर इलाज होगा। मेडिकल इंश्योरेंस की आरोग्य रक्षक पालिसी पर जानकारी देते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वह भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से इस अस्पताल के विकास के लिए चिकित्सीय उपकरण सहित जो भी संभव होगा मदद करेंगे। कार्यक्रम को चीफ प्रोग्राम मैनेजर आर ई सी एल यन. के. मौर्य, मुख्य अधीक्षक टीएलएम बाराबंकी डॉ. तिमोथी मैक्सिमस, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीता मैक्सिमस, डॉ. रूबी मार्शला, नौशाद अंसारी, अधीक्षक टीएलएम मोतीनगर विनों बेरी, प्रिंसिपल केशवा थानापति ने संबोधित किया।
