लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अवैध संबंधों के चलते की गई थी महिला की निर्मम हत्या,दो गिरफ्तार




 सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

बेहटागोकुल,हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव खनिगवां कलां में महिला की हत्या अवैध संबंध के चलते उसके कथित प्रेमियों ने की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी की पुलिस को सरगर्मी से तलाश कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के गांव खनिगवां कलां निवासी रवि कुमार की पत्नी सीमा उर्फ रेनू (35) की सोमवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मंगलवार की सुबह उसका शव झोपड़ी के पीछे 20 मीटर दूर पड़ा मिला था।

एएसपी (पश्चिमी) कपिल देव सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। उन्होंने मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की थी। जांच के बाद पूरे मामले में अवैध संबंधों में हत्या की बात सामने आ रही आई। पुलिस ने त्वरित छानबीन करते हुए 24 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बेहटागोकुल थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि मृतका के पुत्र सचिन ने विशाल, अरविंद और अंकित के घर आने-जाने और घटना की रात भी घर आने की जानकारी दी थी। इसी आधार पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। विशाल और अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीसरे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विशाल के अवैध संबंध सीमा उर्फ रेनू के साथ थे। इधर कुछ समय से सीमा उर्फ रेनू की नजदीकियां अंकित और अरविंद के साथ भी हो गई थीं। तीनों कथित प्रेमियों को आपस में चर्चा के दौरान इसका पता चला तो हत्या की योजना बनाकर। सोमवार की रात झोपड़ी से बाहर बुलाकर रेनू की हत्या कर दी।