लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुलिस अधीक्षक ने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

 प्रेम और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील



सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद

हरदोई। रविवार को पुलिस लाइन हरदोई में आगामी के त्योहार बकरीद के मद्देनजर सभागार में सभी थाना क्षेत्र के मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे की अध्यक्षता व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की मौजूदगी में शांति बैठक की गई।इस अवसर पर कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए महामारी से बचाव हेतु कम से कम लोग इकट्ठा करने के लिए आग्रह किया गया।शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए त्योहार को प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने व त्यौहार की शुभकामनाए देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मगुरु एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।