
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। जनपद गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के सामने छमकनाली पुलिया के पास अप और डाउन लाइन ट्रैक के बीच एक लगभग पचास वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा हुआ देखा गया। जिसकी जानकारी गंगाघाट पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। जहां उसके पास से तीस रुपये के अलावा पहचान सम्बंधित कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। इस दौरान पुलिस ने लोगों को बुलाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को 48 घंटे के लिये उन्नाव मच्र्युरी में शिनाख्त के लिये रखवाया है। पुलिस ने बताया कि अधेड़ ने मटमैली शर्ट और बादामी रंग का पैंट पहन रखा था। ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हुई है।
