
सत्यबन्धु भारत।सीवी आजाद
हरदोई। गांधी सभागार में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तर प्रदेश आयोग के तत्वाधान एवं मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जागरूकता शिविर में मुख्य विकास अधिकारी ने महिलाओं, बच्चियों के शोषण व उत्पीड़न से संबंधित अपराधों तथा उनके दंड प्राविधान के बारे में उपस्थित महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश रंजना शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अलका पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार, सिंह चाइल्ड बाल संरक्षण इकाई शैलेंद्र पाठक, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, श्रवण कुमार सिंह, सहायता समूह प्रभारी अभिषेक मिश्रा, महिला शक्ति केंद्र वन स्टॉप सेंटर, मुख्य सेविका सीडीपीओ आली संस्था लखनऊ नीतू सिंह, साधना अग्रवाल अमृता अग्रवाल तथा बेनी माधव व जीजीआईसी के शिक्षक, शिक्षिका व छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम के अंत में महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पांडे ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
