आत्मसंतुष्टि मिशन के संरक्षक व आम आदमी पार्टी के सवायजपुर विधानसभा प्रभारी राजवर्धन सिंह राजू ने मुंडेर निवासी सुखलाल को इलाज के लिए दिया हरसंभव मदद का भरोसा

सत्यबन्धु भारत
हरदोई। समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू की मदद से अब सुखलाल वाल्मीकि अपने पैर का इलाज करवा सकेगा। पैर टूटने के बाद आर्थिक लाचारी में रॉड न निकलवा पाने से उसके पैर में पस बन गया था। इसके चलते पैर में सड़न और संक्रमण फैल गया है। अपने पैरों पर खड़े होने की इच्छा पूरी होती देख सुखलाल वाल्मीकि को अब जीने की उम्मीद बंधी है। सुखलाल वाल्मीकि ने सोमवार को समाजसेवी से मुलाकात की। आर्थिक मदद और भरोसा मिलने के बाद उन्होंने समाजसेवी राजवर्धन सिंह को आशीर्वाद दिया है।
गौरतलब है कि सवायजपुर विधानसभा के विकासखंड भरखनी के ग्रामसभा मुंडेर निवासी सुन्दरलाल के बेटे सुखलाल बाल्मीकी के पैर में पस पड़ गया है। आर्थिक हालात खराब होने के कारण वह पैर की रॉड बाहर न निकलवा सके। इसके चलते पैर में सड़न और संक्रमण की शिकायत है। ऐसे में सुखलाल वाल्मीकि अपने लिए जिंदगी नहीं मौत की दुआ मांगते थे। इसी बीच उनको मिशन आत्मसंतुष्टि के बारे में पता चला। उन्होंने सोमवार को संस्था के संरक्षक और प्रख्यात समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू भैया से मदद की गुहार लगाई। इस पर संस्था की ओर से राजवर्धन सिंह ने सुखलाल वाल्मीकि को इलाज के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इसके बाद सुखलाल वाल्मीकि को जीने की आस बंधी है। राजवर्धन सिंह राजू ने बताया कि सुखलाल वाल्मीकि के एक पैर में पस बन रहा है। इसके चलते संक्रमण का खतरा भी है। पैसे न होने के कारण वह पैर में पड़ी रॉड को समय पर नहीं निकलवा पाया। सोमवार को सुखलाल के इलाज के लिए आर्थिक मदद दी गई है। अब उसे कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संस्था की ओर से भविष्य में भी उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।
