बाराबंकी पुलिस मीडिया सेल व कोठी पुलिस ने परिजनों को मिलाने में दिया अहम योगदान

सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क बाराबंकी। बाराबंकीजनपद में सोशल मीडिया का असर देखने को मिला है आपको बताते चलें कि कोठी थाना क्षेत्र के चियारा गांव में एक मानसिक विक्षिप्त बालिका गांव में घूम रही थी जिसको ग्रामीणों ने बुलाकर नाम पता पूछने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों का यह प्रयास सफल नहीं हुआ, जिस पर पत्रकार व समाजसेवी श्रवण चौहान ने इस संबंध में बाराबंकी की पुलिस मीडिया सेल तथा कोठी थाना प्रभारी रितेश पांडे को सूचना दी रितेश पांडे ने पुलिस कर्मियों को भेजकर बालिकाओं को थाने में देखभाल के लिए बुलाया जिसके बाद थाना प्रभारी रितेश पांडे के सहमति से पत्रकार व समाजसेवी श्रवण चौहान ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक मैसेज वायरल किया और उस मैसेज में लोगों से भी अपील की कि इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि मानसिक रूप से विक्षिप्त बालिका अपने परिजनों से मिल सके जिस पर लोगों ने जमकर पोस्ट को शेयर किया जिसका असर यह रहा कि रात करीब 11:20 पर बालिका के परिजनों तक यह पोस्ट पहुंची और उन्होंने थाने पहुंचकर बालिका को सुपुर्द लिया जिसके बाद बाराबंकी की पुलिस तथा कोठी थाना प्रभारी को जमकर धन्यवाद दिया। इस संबंध में श्रवण चौहान कहते हैं कि मनुष्य का जन्म लिया गया है लोगों की मदद करने के उद्देश्य से यह पोस्ट बनाई गई थी जो सफल रही इसमें थाना प्रभारी रितेश पांडे रामकुमार वर्मा सत्येंद्र वर्मा राजवंत सिंह समेत अन्य लोगों ने भी मदद की है।
