लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बच्चों को मोहल्ला क्लास के लिए शिक्षकों ने किया जागरूक



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप शुक्ला

मल्लावां,हरदोई। मल्लावां क्षेत्र के  प्राथमिक विद्यालय बरहुआ में नामांकन बढ़ाने,नौनिहाल बच्चों को शिक्षित करने व अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाने के लिए स्कूल शिक्षकों ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। प्रत्येक अभिभावक से घर-घर संपर्क कर स्कूल इंचार्ज प्रधानाध्यापिका डॉ नमिता दीक्षित मिश्रा ने सभी माता-पिता से आग्रह किया कि कृपया बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें ।करोना काल में बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से छूट गए हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास देश हितार्थ नौनिहालों को शिक्षित करना व शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विद्यालय से रविता सिंह व समस्त स्टाप,प्रधान प्रतिनिधि राजा राम कनौजिया जी व सोनू द्विवेदी, सुरेंद्र पाल, मुकेश द्विवेदी, आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग कर कार्यक्रम को पूर्ण किया।