लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एसिड सर्वाइवर को समर्पित भारती एन आइडियल ऑफ ह्यूमैनिटी एंड कैम्पेशन का मिस एंड मिसेज भारत ग्रांड फिनाले रहा ऐतिहासिक



खुशियों से प्यासी दिलों जी ज़मी पर बारिश बनकर बेहद बरसने वाले कार्यक्रम का नाम है भारती एन आइडियल ह्यूमैनिटी एंड कैम्पेशन द्वारा आयोजित मिस एंड मिसेज भारत 2021। आपको सुनकर थोड़ा अजीब ज़रूर लग रहा होगा कि इतनी अतिश्योक्ति की वजह क्या है आखिर ऐसी क्या खास बात है इस कार्यक्रम की। आपको बता दे इस कार्यक्रम को खासकर एसिड सर्वाइवर को समर्पित करके उन्ही के दिलों के छालों पर स्नेह, सम्मान का मरहम लगाने उनके संघर्ष, धैर्य, जज्बे, हिम्मत को सम्मान देने के कार्यक्रम का नाम है मिस एंड मिसेज भारत 2021। कहते हैं रास्ते में कोई तो ऐसा दिखाई देगा, जो मुझको मेरे पैरों के छालों की बधाई देगा। एसिड सर्वाइवर के उस दर्द, पीड़ा, आघात को तो शायद कोई बदल पाए लेकिन उनके हौसले को सम्मानित करके समाज को एक सकारात्मक संदेश तो दिया ही जा सकता है। 



इसी के अंतर्गतभारती एन आइडियल ह्यूमैनिटी एंड कैम्पेशन द्वारा मिस एंड मिसेज भारत 2021 की ज़ूम मीट अभी हाल में ही में हुई थी।  कार्यक्रम में रेणुका गौर द्वारा लिखा और गाया गया तेरा आत्मविश्वास है अब तेरी जिंदगी खूब पसंद किया गया। जूम मीट पर सभी कंटेस्टेंट ने अपना परिचय दिया और इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की। इस परिचय सेशन का समय प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 3 मिनट रखा गया था । इस ज़ूम मीट में कार्यक्रम के सहयोगी, सपोर्टर आर्गनाजर एवं क्रिएटिव डायरेक्टर सभी ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य एसिड सर्वाइवर को समर्पित थीम को खूब सराहा था । 




आपको बता दे भारती एन आइडियल ह्यूमैनिटी एंड कैम्पेशन की फाउंडर सविता राणा भारती शुरुआत से ही इसी प्रकार की सामाजिक सरोकार, सहकार से ओतप्रोत विचारों, मुद्दों पर जागरुकता के लिए हमेशा कार्यक्रम करती रहती हैं। इस बार की कार्यक्रम की थीम एसिड सर्वाइवर को समर्पित है जिसमे एसिड सर्वाइवर भी प्रतिभागियों के रूप में शामिल हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में देश, विदेश के लोग शामिल हुए हैं और उनके इस सकारात्मक विचार को जोरदार समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह कार्यक्रम खूब छाया हुआ है। अब सभी पड़ाव को पार करने के बाद इसका शानदार ग्रांड फिनाले रविवार 25 जुलाई को 4 बजे ऑनलाइन किया गया साथ ही विजेताओं को जूरी द्वारा जज करके ऑनलाइन क्राउनिग एवं विभिन्न प्रकार के उपहार प्रदान किये गए। 




25 जुलाई को ग्रांड फिनाले के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत थीम सांग सिर्फ चेहरा झुलसा है....एवं वर्चुअल दीप प्रज्वलित करके हुई जहाँ कंटेस्टेंट कंचन जैन ने देशभक्ति से ओतप्रोत एक नगमा भी प्रस्तुत किया। 

मिस एंड मिसेज भारत के मुख्य अतिथि Illanthirayan Alan Arumugam थे जो की इंटरनेशनल डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर है जिनका इंटरनेशनल सिनेमा जगत में योगदान रहा है। उन्होन टीम भारती और उनकी इस मुहिम की खूब सराहना की और आगे के सभी कार्यक्रम को सपोर्ट करने का वादा किया।  कार्यक्रम के जूरी पैनल में मिस्टर इंडिया अमेरिका 2017 करण मलिक जो की मॉडल और अभिनेता है। उन्होन भारती फाउंडेशन के द्वारा हर एक एसिड सर्वाइवर्स को 10,000 रुपये की धनराशि से सम्मानित किया और कहा की जिस हिम्मत से सभी ने जिंदगी की जंग जीती है वो बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। कार्यक्रम की संस्थापक श्रीमती दया राणा ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की और सभी को बधाई दी और उनकी कुछ पंक्तिया सभी को बहुत ही ज्यादा भावुक कर गयीं।

बोये जाते हैं बेटे

पर उग जाती हैं बेटियाँ,

खाद पानी बेटों को

पर लहराती हैं बेटियां,

स्कूल जाते हैं बेटे

पर पढ़ जाती हैं बेटियां,

मेहनत करते हैं बेटे

पर अव्वल आती हैं बेटियां,

रुलाते हैं जब खूब बेटे

तब हंसाती हैं बेटियां,

भारती एन आइडियल ऑफ ह्यूमैनिटी एंड कैम्पेशन की संस्थापक और अध्यक्ष सविता राणा भारती ने अपनी इस मुहिम के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जो लक्ष्य है कि हर नारी का सम्मान होना चाहिए। उनका कहना है कि हर एक नारी अपने आप में अनोखी है। वो अपने इस कार्यक्रम से खूबसूरती की परिभाषा बदलना चाहती है और आने वाली पीढियों को एक संदेश देना चाहती हैं कि खूबसूरती सिर्फ शरीर की नहीं होती। 

सविता राणा भारती ने जोर देकर कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम करने की जरूरत ही ना पड़े और कभी भी कोई भी महिला इस दर्द से ना गुजरे।

क्रिएटिव डायरेक्टर ऐश्वर्या उपाध्याय ने भी पूरी जी जान से टीम भारती के इस मुहीम में अपना योगदान दिया।

ऐश्वर्या उपाध्याय और हर्षल बजाज दोनों ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

के राशी बदालिया कुमार, उत्तर प्रदेश के पहले एफ एम स्टेशन एआईआर एफएम लखनऊ की पहली आवाज,  हिन्दुस्तान टाइम्स एचीवर्स अवार्ड, वाईस आफ उत्तर प्रदेश की विजेता और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित, उनकी आवाज ने मिस एंड मिसेज भारत जो कि एसिड एटैक सरवाइवरस को समर्पित था -  "सिर्फ चेहरा झुलसा है तेरा, शरीर में अब भी जान बाकी है" को अपनी खूबसूरत आवाज दी । 

यह कविता मिस & मिसेज भारत 2021 की कंटेस्टंट स्नेह लता, जो कि एक शिक्षिका हैं, और इस कार्यक्रम की विजेता भी रहीं, द्वारा लिखी गई थी, और सेमी फिनाले में

उन्होंने यह कविता "ब्यूटीफुल वॉरियरस" को समर्पित की।


कार्यक्रम की डायमंड गेस्ट किरण गोलानी जो की खुद एक सामाजिक कार्यकर्ता है और डॉ जोसाइन अब्राहम्स जो अमेजन की नंबर 1 सेलिंग राइटर रह चुकी है रही। कार्यक्रम की विजेता और खूबसूरत योद्धाओं में मोहिनी अत्री, सोनिया चौधरी, अरुणा त्रिपाठी और गुलनाज खान को विनर्स के ताज, सैश और हैम्पर्स से जब नवाजा गया तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

सीनियर सिटीजन कैटेगरी में कांता सीकरी को विनर, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और मोस्ट एक्टिव डिवा टाइटल से नवाज गया। 

कंचन जैन को भी विनर, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और मेलोडी डिवा का शीर्षक के साथ नवाजा गया। 

कार्यक्रम के कांसेप्ट के चलते मिसेज कैटेगरी की असली विजेता स्नेहलता (चंडीगढ़) एवं मिस संजिता ठाकुर ( हिमाचल प्रदेश) से रहीं।

इन दोनों विजेताओं को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लाइक,कमेन्ट और शेयर मिले।

जब अन्य महिलाओं को उनके सामाजिक कार्यो को मद्देनजर रखते हुए विनर के ताज से नवाजा गया,तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उनके नाम है। 

किरण जान्दू (चंडीगढ़),अनीता लांबा (दिल्ली) आरती बेदी(इंगलैंड) , पूजा गगवानी (मुम्बई) , कोमल कटारिया ( मुम्बई) और अर्चना देशमुख (मुम्बई) 

रनर अप के स्थान पर रीमा कोहली (दिल्ली) (प्रथम रनर अप) और संजोग उपाध्याय। कार्यक्रम के मिस कैटेगरी के विजेता रही संजीता ठाकुर और प्रथम रनर अप के स्थान पर खुशी त्यागी , एंजेला, आंचल उपाध्याय और लुही परचाके रनर अप रहे।




कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को निम्नालिखत सब टाइटल भी प्रदान किये गए जिनमें 

मोहिनी अत्री ---  Woman Role Model

सोनिया चौधरी--- Woman of Courage

अरुणा त्रिपाठी ---- Wonder Woman

गुलनाज खान ---- Woman of Influence

कान्ता सीकरी- Most Active Diva

कंचन जैन- Melody Diva

स्नेहलता ---- Perfectionist Diva

अर्चना देशमुख----- Social Diva

संजीता ठाकुर ---- Young Star

अनीता लांबा ---- Elegant Diva

किरण जंदु----- Woman of substance

पूजा गगवानी----- Young Diva

आरती बेदी ---- Woman of Passion

ख़ुशी त्यागी ---- Rising Star

कोमल कटारिया ---- Energetic Diva

रीमा कोहली ---- Enthusiastic Diva

आंचल उपाध्याय --- Charismatic Diva

एंजेला ---- Fashion Icon

लुही परचाके----- Beautiful Star

संजोग उपाध्याय ---- Woman of worth


हमारे कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर, प्राउड सपोर्टर्स और कार्यक्रम को स्पॉन्सर करने के लिए भारती टीम को 

शमीम यूनुस धमस्कार, प्रिमला हिंगोरानी, रेणुका गौर, के राशि बदालिया कुमार, नीलिमा ठाकुर, सुरीन सरोवा, नाज़ काज़ी, श्रुतिका बगुल, अवनी शाह, शरीया कत्याल, शाहीन, संतोष पांडेय (संपादक सत्यबन्धु भारत), अजय त्यागी ने अपना सहयोग एवं सहभागिता प्रदान की। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का प्रत्येक पहलू जो खूबसूरत वारियर्स के साथ सेमी फाइनल एवं ग्रांड फिनाले में सभी ने बिताया वह बेहद प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय रहा। यह पेजेंट जगत में अब तक का इस तरह का अनोखा व ऐतिहासिक इवेंट था। बहुत हो गया! यह वक्त विश्व को जगाने का है। स्टॉप एसिड अटैक!