
सत्यबन्धु भारत
सांडी,हरदोई।तेंदुए ने सांडी कस्बे में भी दस्तक दे दी है। रविवार को कस्बे के सांडी विद्युत उपकेंद्र में तेंदुए को देख कर कर्मचारियों के होश उड़ गए। खबर फैलने पर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने घरों के दरबाजे बंद कर लिए।आस-पास के इलाकों में सन्नाटा पसर गया। सूचना पर वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की टीम तेंदुए को दबोचने के लिए कांबिंग कर रही है।
इस बीच रविवार को सांडी कस्बे के विद्युत उप केंद्र में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। वही जब कर्मचारियों ने तेंदुए को देखा तो अफरा तफरी मच गई।अपना दफ्तर छोड़ कर बाहर निकल पड़े कर्मचारियों का शोर सुनकर तेंदुआ पास ही बने मकानों पर चढ़ गया।इधर कस्बे में तेंदुए की खबर से हड़कंप दहशत फैल गई। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।मोहल्लों में सन्नाटा पसर गया। तेंदुआ पावर हाउस के निकट स्थित मकानों पर चढ़कर आगे की ओर बढ़ गया। कस्बे के लोगों ने इसकी सूचना डीएफओ को दी। डीएफओ ने वन विभाग की टीम को कांबिंग करने का निर्देश दिया है। वन रेंज अधिकारी हनुमान प्रसाद ने बताया कि वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। जिस दिशा की तरफ तेंदुआ गया है, उधर चौकसी बढ़ा दी गई है।लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
