लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

खुला नाला दे रहा मौत को दावत, आमरण अनशन पर पर बैठा युवक




लखनऊ। मसालची टोला बस्ती के अंदर रह रहे लोगों को नाले की समस्या ने घेरा हुआ है 8 फीट चौड़ा नाला जो की मुख्य रास्ते पर बना हुआ है और नाले की वजह से क्षेत्रीय लोगों को बड़ी समस्या हो रही है नाले में आए दिन हादसे भी होते रहते हैं जिसमें कई बार कई जानवर और कुछ लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है एवं क्षेत्र में गंदगी व बदबू से  संक्रामक बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है क्षेत्रीय समस्या को देखते हुए  खदरा निवासी ए.आर.रहमान सैफी पिछले डेढ़ साल से शासन प्रशासन व अधिकारियों के चक्कर काट काट के थक हार कर पिछले 4 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं इसके बावजूद भी क्षेत्रीय पार्षद व जिम्मेदार लोगों ने अपनी जिम्मेदारी ना निभाते हुए मामले को संज्ञान में नहीं लिया ना ही किसी प्रकार का कोई आश्वासन दिया क्षेत्रीय लोगों के लिए इस समय बरसात के समय में यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है बारिश में यह नाला बहता लोगों के घरों में भी जा रहा है लोगों के घर के दरवाजे के ठीक सामने नाला बह रहा है जिसमें छोटे बच्चों की जान का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है, ए आर रहमान सैफी जी ने बताया कि हमारी शासन से बस इतनी सी मांग है कि कृपया करके नाले को ढकने की व्यवस्था करें जिससे कि किसी भी प्रकार की जान माल की हानि ना हो !