
सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क कानपुर देहात। मंगलपुर थाना में तैनात महिला कांस्टेबल का शव रविवार सुबह उसके कमरे में खिड़की में फंदे के सहारे लटका मिला। साथी महिला कांस्टेबल की सूचना पर मंगलपुर थाने की पुलिस फोर्स के साथ ही एसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। मूल रूप से मुजफ्फर नगर की रहने वाली कांस्टेबल के परिजनों को फोन पर सूचना दी गई है।
मुजफ्फर नगर की रहने वाली 2019 बैच की महिला कांस्टेबल साक्षी बालियान (23) कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में तैनात थी। वह थाने से दो.तीन सौ मीटर की दूरी पर किराए का कमरा लेकर रहती थी। उसके साथ में थाने में ही तैनात महिला कांस्टेबल सलोनी भी रहती थी। सलोनी ने बताया कि रात 11 बजे खाना खाने के बाद वह सो गई। इस दौरान सलोनी किसी से बात करते हुए दूसरे कमरे की तरफ गई थी। सुबह सोकर उठी तो साक्षी का शव खिड़की पर दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। पैर घुटने तक जमीन में छू रहे थे। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया।
