लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सद्भावना समिति द्वारा सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार व इच्छुक व्यक्तियों के पंजीकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन



बाराबंकी : सद्भावना समिति विगत 23 वर्षों से जिला बाराबंकी में महिलाओं, वंचित व दिव्यांगों के कल्याणार्थ विभिन्न प्रकार के जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। 



संस्था ने महिलाओं/ बालिकाओं के क्षमतावृद्धि व स्वावलंबन हेतु भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न मंत्रालयों विभागों के वित्तीय सहयोग से प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक संचालन किया है। संस्था महिलाओं/ बालिकाओं हेतु ग्राम भानमऊ, ग्राम छेदा व ग्राम चैला में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का संचालन कर रही है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (विशेषतया युवा, महिलाओं, गरीब व अल्पसंख्यकों हेतु) को पात्र जनमानस तक पहुंचाना भी हमारा उद्देश्य है। कई बार जानकारी के अभाव में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। समिति की कार्यकर्ता श्रीमति शकुंतला सिंह ने उक्त बातें ग्राम भानमऊ में आयोजित एक बैठक के दौरान कही। उन्होने उपस्थित लोगों को जिला उद्योग केंद्र बाराबंकी द्वारा संचालित योजनाओं एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, अनु0 जाति/ जनजाति के व्यक्तियों के प्रशिक्षण की योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के प्रशिक्षण की योजना आदि के बारे में जानकारी दी व लाभार्थियों को प्रशिक्षण हेतु प्रेरित किया। पंचायत सचिव सुश्री सुषमा अवस्थी ने बैठक आयोजित करने में संस्था का पूर्ण सहयोग किया। इस अवसर पर प्रवीण बानो, सीमा देवी, देवेन्द्र सिंह, राजेश भारती, सूरज सोनी आदि कार्यकर्ता व लगभग 40 ग्रामीण उपस्थित थे।