
सत्यबन्धु भारत
बावन,हरदोई।दुर्गा मंदिर बावन चुंगी में जय भोले सेवा समिति के द्वारा वृक्षारोपण गंगा अभियान की टीम ने प्रदेश अध्यक्ष रेखा कुशवाहा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। समिति प्रदेश अध्यक्ष रेखा कुशवाहा ने बताया कि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के निर्देशानुसार समिति द्वारा वृक्षारोपण गंगा अभियान के तहत फलदार,छायादार, तुलसी आदि ग्यारहा पौधेरोपित किये गए। साथ ही आप सब से अपील अधिक से अधिक पौधे रोपित करे। वृक्षारोपण गंगा अभियान के तहत समिति द्वारा 2 लाख पौधेरोपण करने का संकल्प को हम सब मिलकर जल्द ही पूरा करेंगे। जिसके तहत समिति द्वारा लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है ।अगर जीवन को सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण को सुरक्षित एवं पौधरोपण कर सुन्दर बनाना होगा। इसलिये आइये आप सब भी पौधे लगाकर अभियान समिति द्वारा पूरे प्रदेश में घूम घूम कर किया जा रहा पौधरोपण बहुत सराहनीय है। मौके किरण कुशवाहा तपेश्वरी कश्यप पूनम मेहता रेखा कुशवाहा सुमन सिंह दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।
