लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शार्ट सर्किट से कपड़े व टेलीकॉम की दुकान में लगी आग,लाखों का सामान खाक

 लैपटॉप व मोबाइल एसेसरीज मिनटों में जलकर हुए राख



सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आगमपुर तिराहा स्थित प्रवेश टेलीकॉम व कपड़े की दुकान में शनिवार दोपहर करीब 03 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। दुकान में रखी हजारों की नगदी सहित लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गया। वही दुकान में रखी टेलीकॉम की सामग्री जैसे, लैपटॉप, मोबाइल एसेसरीज, मोबाइल कवर, मिनटों में जलकर राख हो गई। आस पास के लोगों ने धुआं उठता देख आनन-फानन में आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन बिजली के चलते पानी डालने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। बड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक दुकान में रखा सामान व नगड़ी मिनटों में राख हो गया।

शनिवार करीब 3 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देखा तो हड़कम्प मच गया। लेकिन जब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था। तमाम लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने आग बुझाने का बहुत प्रयास किया, बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक दुकान में रखी सामग्री जलकर राख हो चुकी थी। घटना की सूचना कोतवाली शाहाबाद में दी गई। सूचना मिलते ही एसआई राम सुखारी ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की वही अर्द्ध चली सामग्री को बाहर निकलवा कर रखवाया। दुकान मालिक प्रवेश सक्सेना ने बताया कि दुकान में बिजली के चलते शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। दुकान के अंदर करीब 5 से दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।  बताया की दुकान में टेलीकॉम व मिनी ट्रांसफर का भी कार्य करते थे। दुकान में रेडिमेंट कपड़े भी भरे थे। करीब 10 हजार रुपये नगद भी जल कर खाक हो गया। एसआई राम सुख़ारी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।