लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

हादसे में घायल किसान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम



सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद,हरदोई। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुरीदापुर के पास शाहाबाद-पाली मार्ग पर 3 जुलाई को साईकिल से शाहाबाद की ओर रहे किसान को डम्पर ने टक्कर मार दी थी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमीरता निवासी कमलेश खेती करता था। 03 जुलाई को शाहाबाद की ओर साईकिल से जा रहा था। शाहाबाद पाली मार्ग पर मुरीदापुर गांव के पास डम्पर ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिससे परिजन ईलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री है। बहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।