लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

निजी अस्पतालों ने कसी कमर



सत्यबंधु भारत । गुलशन सिद्दीकी

बीकापुर अयोध्या। महामारी के तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभागों में निजी क्षेत्र में भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कमर कस ली गई है। इसी कड़ी में बीकापुर क्षेत्र में मजरुद्दीनपुर में खजुराहट मिल्कीपुर मार्ग पर पीएमटी हॉस्पिटल ने भी संभावित खतरे के मद्देनजर अपनी सेवाओं का पिटारा खोल दिया है। हॉस्पिटल के प्रबंधक सुजीत कुमार तिवारी ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए दावा किया कि पीएमटी हॉस्पिटल मरीजों को सेवाएं देने के लिए शुक्रवार से प्लेटफार्म पर तैयार है। उद्घाटन समारोह में हॉस्पिटल के खुलने के साथ ही करीब 300 ग्रामीण मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को 15% की छूट पर दवाई भी मुहैया कराई जाएगी। उद्घाटन समारोह में फीता काटकर हवन पूजन करने के बाद ओपीडी सेवाएं भी प्रारंभ कर दी गई है। प्रबंधक श्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में डॉ एजाज अहमद डॉक्टर संध्या पटेल डॉ आलोक सिंह डॉ गीता वर्मा डॉ अंजना शुक्ला नी ग्रामीण क्षेत्रों से आए तमाम मरीजों को प्राथमिक परीक्षण कर परामर्श जारी किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही अस्पताल की तरफ से निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी प्रारंभ कर दी जाएगी जो 24 घंटे तत्परता के साथ अपनी सेवाएं क्षेत्र में मुहैया कराती रहेगी। अस्पताल में ओपीडी के अलावा 100 सैया वाला वार्ड भी मरीजों की सेवाओं के निमित्त तैयार है। तात्कालिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी वार्ड की भी स्थापना कर दी गई है जिससे आपातकालीन सेवाओं का संचालन भी सुचारू ढंग से किया जा सके। अस्पताल की तरफ से जारी विज्ञप्ति में क्षेत्र के लोगों के साथ साथ आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को करोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सजग रहने की सलाह जारी की गई है। अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों ने इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग मास्क के साथ-साथ लगातार हाथों को साफ रखने की सलाह दी जारी की।