संदिग्ध हालातों में बाग में लटका मिला शव

सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
साण्डी,हरदोई। सांडी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में गल्ला व्यापारी सुनील बाजपेयी के मकान में रविवार को तेंदुआ घुसा था। जिसने जमकर उत्पात मचाया था। घर में तीन महिलाओं समेत चार लोग फंसे रह गए थे। उसी परिवार के सदस्य शिव कुमार वाजपेई (45) ने तेंदुआ की दहशत मे आकर फांसी लगाकर शोमवार की सुबह अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनका शव सोमवार की सुबह ईदगाह के पीछे स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर गमछे से फांसी पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रो-रो कर बीबी और बच्चों का बुरा हाल है।

जो 4 लोग मकान के अंदर फंसे रह गए थे। उनमें शिवकुमार वाजपेई की पत्नी बेबी बाजपाई भी शामिल थीं। शिव कुमार बाजपेई हरपालपुर कस्बे में ऑटो मोबाइल की शॉप चलाते थे। उनके दो बेटे और एक बेटा है।मृतक तेंदुए के हमले में घायल हुए सुनील कुमार वाजपेई के बड़े भाई हैं।जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना का जायजा लिया।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा जारी तलाशी अभियान में कर्मियों को कोई सफलता नहीं मिल सकी। वन विभाग टीम तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रही।कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल। लोगों का आरोप है कि वन विभाग की शिथिलता के कारण फरार हो गया तेंदुआ।वहीं उक्त घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।तदनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
