लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आकाशीय बिजली ने ली दो मासूम बच्चों की जान



सत्यबन्धु भारत, रजत अवस्थी

उन्नाव। जनपद के बीघापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा सराय बैदरा में आज कुदरत का कहर टूट पड़ा, अचानक मौसम में बदलाव के चलते शुरू हुई बारिश के अंतर्गत आकाशीय बिजली का कहर टूट पड़ा, गांव के दो मासूम बच्चे "दीपांशू पुत्र संतोष एवं आराध्या पुत्री स्व. प्रमोद" की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, परिजन अपने मासूम बच्चों की ऐसी स्थिति देखकर चीख चीखकर रोने लगे, गांव के लोगो ने एंबुलेंस को फ़ोन किया, लेकिन तबतकब बहुत देर हो चुकी थी, परिजनों की समझ में आ चुका था की बच्चों मौत हो चुकी है।