लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शाहाबाद की कुमार मॉडर्न राइस मिल पर खाद्य विभाग की छापेमारी

 छापेमारी में लगभग दो लाख का 14 कुंतल राइस ब्रान आयल किया गया सीज 




सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार

शाहबाद,हरदोई। सोमबार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व मे शाहाबाद के कुमार मॉडर्न राइस मिल पर छापा डालकर लगभग पौने दो लाख का 14 कुंतल राइस ब्रान आयल बरामद कर सीज किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल से बरामद बरन आयल का सैंपल लेकर प्रयोगशाला मे जांच हेतु भी भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने पर होगी विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया की जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमे जनपद मे अन्य स्थानो  पर भी छापे की कार्यवाही की जाएगी ।