सत्यबन्धु भारत
असोहा।
उन्नाव के असोहा ब्लाक के अलग-अलग क्षेत्र कांथा,असोहा ,शाहाबाद ग्रांट गांव में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की टीम अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलसुम ,अवध क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभय द्विवेदी , अवध क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विमल गुप्ता , उन्नाव जिला अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह,लखनऊ उपाध्यक्ष सूर्या सिंह गांव में जाकर गायों को समस्याओं को लेकर भ्रमण किया ,गांव में स्थित पीड़ित ग्रामीण रामखेलावन द्वारा शिकायत दर्ज किया गया कि बिजली के खंभों से निकलने वाली बिजली के तार तकरीबन तीन से चार फुट नीचे हैं ,जिससे कई अन्य जानवर तार की चपेट में आकर मर चुके हैं , राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया तो सच में गांव का हाल देखा बिजली वालों की घोर लापरवाही दिखाई दी।जिसमें रविवार को अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलसुम के निर्देशानुसार राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की टीम ने गांव के सभी ग्रामीणों को बहुत जल्द तार सही करवाने का आश्वासन दिया गया है ,जिसमें प्रशासनिक कार्यवाही करके बिजली के पोल सही करवाने हेतु शिकायत दर्ज करवाया गया, राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की टीम ने आवारा घूम रहे जानवर को गौशाला भेजने की बात कही।

