
सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क। बुधवार रात अमेरिका के अलास्का पेनिनसुला में भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल हो गया। अलास्का में 8.2 तीव्रता का भूकंप रिक्टर स्केल पर मापा गया जिसके झटकों से लोग घबराए हुए हैं। अमेरिकी जियॉलजिकल सर्वे ने बताया की यह रात 11:15 बजे सतह के 35 किलोमीटर नीचे से उत्पन्न हुआ था। इसका असर केंद्र से कहीं दूर तक हुआ है। ये झटके इतने तेज थे कि इनके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई। झटकों के कारण भयानक तबाही की आशंका जताई गई है। फिलहाल, फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।यूएसजीएस के मुताबिक बाद में कम से कम दो और झटके आए हैं जिनकी तीव्रता 6.2 और 5.6 बताई गई है। पिछले सात दिन में इस इलाके के 100 मील के अंदर 3 की तीव्रता से ज्यादा का भूकंप नहीं आया है। भूकंप के झटकों के बाद दक्षिण अलास्का, अलास्का के पेनिनसुला और एलेउटियन टापू पर सुनामी की चेतावनी दी गई है, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के पश्चिमी तट पर होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
An earthquake measuring 8.2 on the Richter scale occurred 91 km east-southeast of Perryville in Alaska: USGS pic.twitter.com/NaZzwVBieC
— ANI (@ANI) July 29, 2021
