
सत्यबन्धु भारत। सी वी आज़ाद
न्यूज़ डेस्क हरदोई । हरदोई आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज थाना कोतवाली देहात के ओम नगर कंजर पुरवा में आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा आकस्मिक दबिश दी गई, दविश दौरान सघन तलाशी में लगभग 80 लीटर कच्ची शराब तथा लगभग 1000 किलोग्राम लहन एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद हुऐ। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कुल 4 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक राम अवध सरोज, हेड कांस्टेबल उपेंद्र सिंह, जमालुद्दीन खान ,जितेंद्र मोहन गुप्ता, मसूद आलम, शिव सागर कांस्टेबल सुमन तथा थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम से उप निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा मय टीम मौजूद रहे।
