
सत्यबन्धु भारत।
न्यूज़ डेस्क। बीजेपी (BJP) प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 7 जुलाई को प्रस्तावित थी, लेकिन इस बैठक को स्थगित कर दी गई है. कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) द्वारा किया जाना था. चर्चा ये है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार भी कार्यक्रम स्थगित होने का कारण हो सकता है. 6 जुलाई को पार्टी कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होनी थी. प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी नहीं होगी. क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी. प्रदेश कार्यसमिति क्यों स्थगित हुई, इसपर कोई नहीं बोल रहा है.
गौरतलब है कि मार्च में दो साल के बाद एकदिवसीय कार्यसमिति हुई थी. आयोजन लखनऊ में हुआ था जिसका उद्घाटन राजनाथ सिंह ने किया था. पिछली कार्यसमिति की बैठक मे पंचायत चुनाव को लेकर मंथन हुआ था. इस बार की बैठक में मिशन 2022 को लेकर मंथन की तैयारी है. जल्द ही बैठक की दूसरी तिथि निर्धारित की जाएगी. बता दें कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की प्लानिंग से पहले संगठन का विस्तार किया गया. जिसमें उत्तर प्रदेश में पूर्व आईएएस एके शर्मा को तो बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बना दिया गया, इसके अलावा भी कई पदों पर नए चेहरों को मौका दिय ा गया है.
