
सत्यबंधु भारत।नीलू वैश्य
न्यूज़ डेस्क। लखनऊ /सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में तो भर्ती निकाली पहली 68500 एवं दूसरी 69000 जब पहली भर्ती आयोजित हुई तो उसमें केवल बीटीस ी व शिक्षामित्र थे, और लगभग 41000 ही लोग सरकार द्वारा जारी मानक पर पास हो पाए थे इसके बाद अगली भर्ती 69000 में एन सी टी ई ने प्राथमिक के लिए B.ed को मान्य कर दिया जिससे लाखों परिवारों को एक उम्मीद की किरण जगी और प्राथमिक मैं रिकॉर्ड 12 लाख आवेदन हुए! और मात्र 146000 ही बच्चे सरकार द्वारा जारी मानक पर पास हो सके! आज उन्हें कुछ मुद्दों पर सरकार से अपनी बात रखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओं ने अलग-अलग जिलों से आकर सरकार को ज्ञापन दिया और अपनी मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही देखते हैं सरकार कब तक इस पर निर्णय लेती है!
