लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पंचायत निधि के खाते से हैंडपंप मरम्मत, खिड़की,फर्नीचर आदि के नाम पर 59115 रुपये डकारे

 ग्राम पंचायत में मरम्मत होने की राह देख रहे सरकारी हैंडपंप व स्कूलों की खिड़की




सत्यबन्धु भारत । जोतेश अवस्थी

टड़ियावां,हरदोई। जनपद की विकास खण्ड टड़ियावां इलाके की ग्राम पंचायत शिवरी में कुछ माह पूर्व ग्राम पंचायत की निधि से ग्राम पंचायत में सरकारी हैंडपंप मरम्मत,खिड़की,फर्नीचर आदि के नाम पर प्रशासक द्वारा 59 हजार 115 रुपये निकाल लिए गए। जिसके बाद भी कोई कार्य न होने पर ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि राहुल कुमार ने उक्त सम्बंध में सीडीओ व जिलाधिकारी सहित अन्य मंडलायुक्त अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर ग्राम पंचायत निधि से अवैध तरीके से निकाले गए पैसे की उच्च स्तरीय अधिकारियों से जाँचकराकर दोषी प्रशासक ग्राम पंचायत अधिकारी अभयराज वर्मा पर कार्यवाही की मांग की हैं।

ब्लाक टड़ियावां की ग्राम पंचायत शिवरी के प्रधान प्रतिनिधि राहुल कुमार पुत्र रामवरन ने सीडीओ व डीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में बहुत से हैंडपंप मरम्मत के लिए खराब पड़े है,ग्रामीणों को पानी पीने हेतु समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत में बीते महीनों प्रशासक नियुक्ति होने के बाद ग्राम पंचायत का विकास कार्य ग्राम पंचायत अधिकारी अभय राज वर्मा द्वारा हो रहा था।उक्त ग्राम पंचायत अधिकारी से कई बार हैंडपंप मरम्मत हेतु मौखिक, एवं ग्रामीणों द्वारा लिखित भी कहा गया।जिसके बाद भी आज तक कोई भी हैंडपंप की मरम्मत नही हुई है।गाँव वालों ने पानी की समस्याओं को देखते हुए तीन - चार हैंडपंप स्वयं चंदा वसूल कर मरम्मत करा लिए है। ग्राम पंचायत निधि के खाते की जब प्राथी द्वारा जानकारी ली गयी तो उसमें से जिन पैसों की निकासी हुई उससे आज तक कोई भी कार्य नही हुआ है।

ग्राम पंचायत निधि के खाते का विवरण --- 
1- दिनांक 11 मार्च 2021 रामजी ट्रेडर्स के नाम पर 19115/ रुपये।
2- दिनांक 11 मार्च 2021 को पुनः रामजी ट्रेडर्स के नाम पर 10000/ रुपये।
3- दिनांक 15 मार्च 2021 को रामजी ट्रेडर्स के नाम पर 20000/ रुपये, हैंडपंप मरम्मत, खिड़की,फर्नीचर आदि के नाम परनिकल गए है। उक्त निकाले गए रुपयों से ग्राम पंचायत में कोई भी कार्य नही हुआ है।

वही उपरोक्त मामले में प्रधान प्रतिनिधि ने सीडीओ एवं डीएम को लिखित शिकायत पत्र देकर उच्च स्तरीय अधिकारियों से ग्राम पंचायत निधि के खाते से सचिव अभय राज वर्मा द्वारा निकाले गए रुपयों की जाँच कराकर दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही की मांग की है।