
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। जनपद की सर्विलांस टीम ने खोए हुए मोबाइल फोन की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 50 मोबाइल फोन को बरामद किया है। जिनकी कीमत लगभग6,44,574 रू. हैं। बुधवार को बरामद मोबाइल फोन को पुलिस ने मोबाइल मालिकों को सौंप दिया।
एएसपी अनिल कुमार यादव पूर्वी ने खो जाने/गिर जाने/ छूट जाने वाले मोबाइलों को एक अभियान चला कर बरामद करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में एक टीम गठित करने का आदेश दिया गया था। प्रभारी सर्विलांस सेल इस कार्य में विशेष रूचि लेते हुए अपनी टीम को प्रोत्साहित किया और अथक परिश्रम कर 50 अदद मोबाइल बरामद कर लिया ।
एएसपी ने बताया कि 50 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत लगभग 6,44,574 लाख रुपये है। बरामद मोबाइलों की गुमशुदगी दर्ज कराने वाले आवेदकों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया है। फोन वापस पाकर लोगो के चेहरों पर मुस्कान आ गई । उन्होंने एएसपी और सर्विलांस टीम को धन्यवाद देकर पुलिस की प्रशंसा की।
