लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

परफॉर्मेंस रिपोर्ट अच्छी होगी तभी लड़ पाएंगे चुनाव, 35 फीसदी विधायकों का टिकट काट सकती है BJP



सत्यबन्धु भारत 

न्यूज़ डेस्क। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर सभी दलों में टिकट को लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो गई है. सत्ताधारी बीजेपी (BJP) में भी टिकट बंटवारे (Ticket Distribution) के लिए होम वर्क शुरु हो गया है. सूत्रों के मुताबिक पीर्टी जल्द ही अपने विधायकों का सर्वे (BJP MLA Survey) करवाने जा रही है. कहा ये भी जा रहा है कि बेजीपी के मौजूदा करीब 30 से 35 फीसदी विधायकों के टिकट कट सकते हैं. जिसमें कुछ मंत्री भी शामिल हैं.

सूत्रों का कहना है कि पार्टी 2022 में कोई चांस नहीं लेना चाहती है. जिसके मद्देनजर अभी से विधायकों का एक सर्वे कराया जाएगा. मौजूदा विधायकों के काम और उनके परफॉर्मेंस के आधार पर फिर टिकट देने या न देने पर फैसला लिया जाएगा. कहा जा रहा है कि ये सर्वे अगस्त में कराया जाएगा. सूत्रों की मानें तो सर्वे के आधार पर क़रीब 30 से 35 फीसदी मौजूदा विधायकों का टिकट काटा जाएगा. इनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है.