लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

एल 2 अस्पताल की कंप्यूटराइज मॉनिटरिंग सिस्टम से होगी निगरानी- डीएम



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

हरदोई। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने एल 2 अस्पताल का  निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने अस्पताल में स्थापित किए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के प्लेटफार्म को देखा और समय से आगे की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए साथ ही अस्पताल के अंदर जाकर उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों के बैठने की व्यवस्था देखी।

उन्होंने कहा इस व्यवस्था से आवश्यकता पड़ने पर मरीजों की तत्काल सहायता हो सके उन्होंने वार्डों में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। अस्पताल में लगे कंप्यूटराइज मॉनिटरिंग सिस्टम से जिलाधिकारी प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि एक स्थान पर बैठकर पूरे अस्पताल की निगरानी की जा सकेगी। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ पंकज, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।