लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

लखनऊ के काकोरी इलाके में नाकाम हुई आतंकी साजिश, अलकायदा के 2 आतंकवादी गिरफ्तार



सत्यबन्धु भारत

 न्यूज़ डेस्क लखनऊ के काकोरी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एटीएस (ATS) ने एक संदिग्ध शख्स को देखे जाने की सूचना पर एक घर की घेराबंदी कर ली. इसी के साथ आस-पास के सभी घरों को खाली भी करवा लिया गया. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों आतंकी अलकायदा से प्रशिक्षित है और पाकिस्तानी हैंडलर हैं.

गिरफ्तार किए गए 2 शख्स

एटीएस को सूचना मिली कि काकोरी क्षेत्र में दुबग्गा चौराहे के पास एक घर में आतंकी सोए हुए हैं. जानकारी के अनुसार, एटीएस ने बम डिस्पोजल स्क्वाड को भी बुलाया हुआ है. कहा जा रहा है कि 2 संदिग्धों को गिरफ्तार में भी ले लिया गया है. फिलहाल दोनों लोगों से पूछताछ चल रही है.

भारी मात्रा में मिले बम-बारूद

रिपोर्ट्स के अनुसार इस घर में भारी मात्रा में बम, बारूद, 2 हैंड ग्रेनेड और कुकर बम भी बरामद किए गए है. एटीएस की नजर पिछले काफी दिनों से इस घर पर थी. संदिग्ध परिस्थितियों की वजह से पुलिस के मुखबिर इस घर की निगरानी कर रहे थे. रविवार को जैसे ही जानकारी पुख्ता हुई एटीएस टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया.

कई दिनों से थी घर पर नजर

इस दौरान स्थानीय पुलिस भी टीम के साथ मौजूद रही. रिपोर्ट्स की माने इस घर में 3-4 संदिग्ध लोग पिछले कुछ समय से रह रहे थे. इनमें से एक शख्स का नाम शाहिद बताया जा रहा है. अब भी इस घर पर सर्च ऑपरेशन जारी है.

copyright of content to the respective .