लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

रूस के सुदूर पूर्व में 28 लोगों का विमान लापता



सत्यबन्धु भारत 

मास्को : रूस में एक विमान के दुर्घटना होने की आशंका है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक रूस के सुदूर पूर्व इलाके में एक विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया है। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक विमान में 29 यात्री सवार हैं। रूस की समाचार एजेंसी तास ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा है कि रूसी विमान एएन-26 देश के सुदूर पूर्व इलाके कामचटका प्रायद्वीप में लापता हो गया है। एजेंसी ने एक अन्य स्रोत के हवाले से कहा कि विमान जब उतरने की कोशिश कर रहा था तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्ट टूट गया।  

विमान में चालक दल के 6 सदस्य शामिल
स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवार 29 लोगों में चालक दल के छह सदस्य शामिल हैं। आपात मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय ने कहा, 'छह जुलाई को कामचटका इलाके में क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर को सूचना मिली कि पेत्रोपावलोवस्क-कामचटस्की से पलाना जाने वाला यात्री विमान से तय समय में संपर्क नहीं हो सका।'