लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

262 लोगों की हुई कोविड जांच



सत्यबन्धु भारत

न्यूज़ डेस्क उन्नाव। शुक्लागंज में  मंगलवार दोपहर तेज धूप होने के बावजूद वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक प्रदीप दिवाकर मरहला चौराहा पहुंचे। जहां टेंपो, ई रिक्शा, बाइक सवारों के रैंडम एंटीजन जांच की। इसके साथ ही रैंडम आरटीपीसीआर के नमूने भी लिये। इसके अलावा ठाकुर खेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एं टीजन और आरटीपीसीआर जांच की गई। वहीं राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशुतोष वाष्र्णेय और एलटी अमित कुशवाहा ने एंटीजन और आरटीपीसीआर की जांच की। इसके अलावा नगर के निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर में कोविड की जांच हुई। प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 2 सौ 62 लोगों की कोविड जांच हुई। जिसमें 1 सौ 31 एंटीजन और 1 सौ 31 आरटीपीसीआर शामिल हैं। एंटीजन जांच में सभी स्वास्थ्य पाये गये। वहीं जांच के दौरान छह लोगों को मेडिकल किट भी बांटी गई।