राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर प्रदर्शन के दौरान शाहाबाद विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं बिखराब

सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
शाहाबाद, हरदोई। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, महिला प्रत्याशियों से अभद्रता,बेरोजगारी व महंगाई विरोध में जनपद हरदोई में सपा ने जोरदार प्रदर्शन किया।
लेकिन 155 विधानसभा शाहबाद में सपा कार्यकर्ता आपसी विरोध के चलते तीन अलग-अलग गुटों में बंटे दिखाई दिए। कह ीं यही गुटबाजी सपा के लिए 2022 में होने बाले विधानसभा चुनाब में भारी न पड़ जाए।
जहाँ एक तरफ 155 विधानसभा शाहाबाद से सपा के बरिष्ठ कार्यकर्ता चार बार विधायक रहे बाबू खां के पुत्र व पूर्व सपा प्रत्याशी/प्रभारी सरताज खां के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौरभ दुबे को सौंपा तो दूसरी और अभी कुछ बर्षों से सपा में जुड़े पूर्व नगरपालिका शाहाबाद प्रत्याशी मुजीब खां ने अलग प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया तो तीसरी और दो बार बसपा से चुनाब हार चुके इसी साल सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक आसिफ खां बाबू ने अपने अलग गुट के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शाहाबाद विधानसभा में सपा के अलग-अलग तीन गुटों में बंटे होना आगामी 2022 में होने बाले विधानसभा चुनावों में सपा के लिए अच्छा संदेश नही है। यदि शाहाबाद विधानसभा में सपा कार्यकर्ताओं में इसी तरह गुटबाजी जारी रही तो इसका कहीं न कहीं बसपा व भाजपा प्रत्याशियों को जरूर फायदा होगा।
विधानसभा में इस गुटबाजी से सपा के वोटर भी सोचने को मजबूर है कि किसके साथ रहा जाए किसके साथ न ।
सूत्रों की माने तो सपा की इसी गुटबाजी का फायदा शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख चुनाब में भाजपा को हुआ। जिससे शाहाबाद में निर्बिरोध ब्लॉक प्रमुख भाजपा का चुना गया। सपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी को इसी गुटबाजी की बजह से अपने पैर बापस खिंचने पड़े।
