लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भारती एन आइडियल ह्यूमैनिटी एंड कैम्पेशन द्वारा मिस एंड मिसेज भारत 2021 की ज़ूम मीट आज



भारती एन आइडियल ह्यूमैनिटी एंड कैम्पेशन द्वारा मिस एंड मिसेज भारत 2021 की ज़ूम मीट आज 4 बजे होगी जहां पर सभी कंटेस्टेंट अपना परिचय देंगे। इस परिचय सेशन का समय प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 3 मिनट रखा गया है। इस ज़ूम मीट में इस कार्यक्रम के सहयोगी, सपोर्टर आर्गनाजर एवं क्रिएटिव डायरेक्टर अपने अपने बारे में एवं इस कार्यक्रम के मुख्य केंद्र बिंदु पर चर्चा करेंगे। 




आपको बता दे भारती एन आइडियल ह्यूमैनिटी एंड कैम्पेशन की फाउंडर सविता राणा भारती शुरुआत से ही इसी प्रकार की सामाजिक सरोकार, सहकार से ओतप्रोत विचारों, मुद्दों पर जागरुकता के लिए हमेशा कार्यक्रम करती रहती हैं। इस बार की कार्यक्रम की थीम एसिड सर्वाइवर को समर्पित है जिसमे एसिड सर्वाइवर भी प्रतिभागियों के रूप में शामिल हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में देश, विदेश के लोग शामिल हुए हैं और आज इसकी पहली ज़ूम मीट होगी। 


इस कार्यक्रम में एसिड सर्वाइवर जैसे पीड़ितों को समर्पित विचार को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है


इस ज़ूम मीट के बाद प्रतिभागियों की क्राउनिग, ऑनलाइन अगली तारीखों में की जाएगी जिसकी घोषणा भी आज होगी