लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में टॉप टेन में शामिल नगरपालिका की पहली बारिश में ही खुली पोल



 सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार

शाहाबाद,हरदोई। एक साल पूर्व ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की यूपी की टॉप टेन सूची में शामिल हरदोई जनपद की नगरपालिका शाहाबाद की 2021 की पहली बारिश में ही आधे से ज्यादा कस्बे में उफनाती गंदगी, तालाब बनी सड़कों घरों में घुसे पानी ने स्वच्छता की पोल खोल दी।

बरसात की पहली बारिश ने ही शाहाबाद नगरपालिका में जलभराव, नालों में उफनाती गंदगी ने तो स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 पर ही उंगली उठानी शुरू कर दी।



भारत सरकार द्वारा 2020 में नगरपालिका परिषद को पुरुस्कार मिलने पर डीएम पुलकित खरे, एडीएम संजय सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष नसरीन बानो एवं प्रभारी ईओ एसडीएम श्रद्धा शाण्डियाल के तारीफों के खूब पूल बंधे थे। लेकिन आज वही नगरपालिका आमजनमानस के लिए टूटी सड़कों, नालों में गंदगी व कीचड़ से उफ़नाते नाले,सड़कों पर भरा पानी देखकर कोई भी देखकर यही सोंचेंगा कि किस तरह का सर्वेक्षण किया गया था जो वास्तविकता के बिल्कुल विपरीत था।

2021 की पहली बारिश ने ही विकास व स्वच्छता की ऐसी पोल खोली कि कुछ नगरवासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कूड़ा, करकट, उफनाते नाले, व सड़कों पर जलभराव की तस्वीरें डालकर खुद इसकी हकीकत सामने रख दी।

बात की जाए तो कल हुई पहली बारिश में सीओ ऑफिस पास बाली सड़क,बेझा चौराहा से बसितनगर जाने बाली सड़क,महुआटोला चुंगी, कस्बे में माहिबाग, बेझा चौराहा,जमामस्जिद चौकी आदि आधा कस्बा पूरी तरह तालाब बन गया था। नालों में जमी गंदगी की बजह से जब पानी नही निकल पाया तो यह कस्बे की सड़कों ब मोहल्लों में   तालाबों की तरह भर गया। कस्बे में कांशीराम कालोनी,कई मोहल्लों में नालियों के ओवरफ्लो होने से घरों में भी पानी जा घुसा जिसने शाहाबाद नगरपालिका की साफ-सफाई की पूरी पोल खोलकर रख दी। कि यह बही नगरपालिका कैसे हो सकती है जिसे स्वच्छता के नाम पर यूपी में आठवां स्थान एक बर्ष पहले मिला था।