लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग 20 जुलाई को करेगा जनसुनवाई



सत्यबन्धु भारत। जोतेश अवस्थी

हरदोई। प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने अवगत कराया कि उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, भारत सरकार डा० लोकेश कुमार प्रजापति 20 जुलाई 2021 को जपनद भ्रमण के दौरान पूर्वान्ह 11 बजे स्थानीय पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचेगें और 11.30 से जनसुनवाई तथा भाजपा जिलाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के जन प्रतिनिधियों से भेंटवार्ता करेगें।

उन्होने बताया कि उपाध्यक्ष अपरान्ह 01 बजे पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ, सिंचाई, विद्युत, पिछड़ा वर्ग एवं समाज कल्याण अधिकारी, बीएसए, डीआईओएस, जिला सूचना अधिकारी आदि के साथ बैठक कर जनपद में पिछड़े वर्ग के चलाई जा रही आर्थिक, सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेगें और अपरान्ह 03 बजे जनपद सीतापुर के लिए प्रस्थान कर जायेगें। नगर मजिस्ट्रेट ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से कहा है कि उपाध्यक्ष के कार्यक्रम अनुसार संबंधित अधिकारियों के माध्यम से पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के लिए आरक्षण परमिट प्राप्त कर सफाई आदि कराये और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित करते हुए बैठक की समस्त  आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें।