
सत्यबन्धु भारत।जोतेश अवस्थी
टड़ियावां,हरदोई। प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों में चलाए जा रहे तीन दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 24 जुलाई शनिवार के दिन लोकसभा हरदोई से सांसद जयप्रकाश रावत ने जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कोरोना हेल्पडेस्क पर हो रहे टीकाकरण के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली, टीकाकरण कराने आ रहे लोंगों से उनका कुशलक्षेम जाना और मौजूद चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ0 मनु शर्मा ने बताया कि आज शनिवार के दिन कोरोना हेल्पडेस्क पर 130 लोगों टीकाकरण हुआ है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ प्रशांत रंजन सिंह,डीईआईसी मैनेजर शाहिद अली,सांसद प्रतिनिधि प्रदीप पाठक,जितेंद्र सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता,मंडल महामंत्री गौरव कुमार यादव,डॉ0ज्ञानेंद्र,डॉ0आर एल गुप्ता(अनुज),डॉ0संदीप श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट डॉ0रामजीवन,डॉ0मनोज,बलराम गुप्ता आदि स्टॉप मौजूद रहा।
