लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नेपाल को जापान से मिलेंगी कोविड-19 टीके की 10 लाख से अधिक खुराकें



सत्यबन्धु भारत

 न्यूज़ डेस्क। जापान दूतावास ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु ने मंगलवार को घोषणा की कि सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की वैश्विक कोविड टीका योजना 'कोवैक्स' के माध्यम से नेपाल के लिए जापान में निर्मित एस्ट्राजेनेका टीके की लगभग 16 लाख खुराक दान करेगी।

बयान में कहा गया है कि इस मामले में प्रभारी डब्ल्यूएचओ द्वारा खरीद व्यवस्था को अंतिम रूप दिए जाने के बाद खुराक भेजने का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।