लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

यूपी: योगी सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों के किए तबादले, अक्षय त्रिपाठी एलडीए के नए उपाध्यक्ष



सत्यबन्धु भारत 

न्यूज़ डेस्क। प्रदेश सरकार ने देर रात 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार ले लिया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश सरकार ने गोरखपुर अलीगढ़ व मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी तथा सहारनपुर के मंडलायुक्त को बदल दिया है। अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटे लोकेश एम को सहारनपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है सहारनपुर के मंडलायुक्त एबी राजामौली को खाद्य आयुक्त बनाया गया है। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान को सचिव औद्योगिक विकास के पद पर तैनाती दी गई है। गोरखपुर के जिलाधिकरी के. विजयेंद्र पांडियन को अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद को गोरखपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को अलीगढ़ का व अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को मुजफ्फरनगर का डीएम बनाया गया है। सरकार ने तबादलों को सार्वजनिक करने पर सख्ती से रोक लगाई है और कोई भी तबादले पब्लिक डोमेन में जारी न किए जाने का निर्देश दिया गया है। विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों के रिक्त पद भर दिए गए हैं।