लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अमेरिका : थियेटर में फिल्म देखने आई 18 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या, 19 साल की दूसरी लड़की बुरी तरह जख्मी



सत्यबन्धु भारत 

न्यूज़ डेस्क। अमेरिका में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है, जिससे लोग काफी डरे हुए हैं. यहां एक थिएटर में 18 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जबकि एक अन्य 19 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार भी गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गई है (Shooting Incidents in US). इस मामले में अधिकारियों ने जनता से मदद करने की अपील की हैं. दोनों लड़कियों को तब गोली मारी गई जब वह दक्षिणी कैलिफोर्निया के कोरोना काउंटी के एक थिएटर में ‘द फोरएवर पर्ज’ नाम की फिल्म देख रही थीं.

अधिकारी टोबियास कोरोबेकलिस ने केटीएलए- टीवी को बताया कि थिएटर के कर्मियों को स्थानीय समयनुसार रात साढ़े नौ बजे के बाद दोनों लड़कियां खून से लथपथ पड़ी मिलीं. पुलिस ने बताया कि रेली गुडरिच की मौत हो गई है जबकि एंथोनी बारजस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं (California Theatre News). बारजस के टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर लाखों फोलोअर हैं. पुलिस ने कहा कि जांचकर्ताओं को कुछ सबूत मिले हैं, लेकिन कोई बंदूक नहीं मिली है.

आरोपी की पहचान से जुड़ी जानकारी नहीं

पुलिस घटना के पीछे छिपे किसी कारण के बारे में नहीं बता सकी है और ना ही उसके पास आरोपी की पहचान के बारे में कोई जानकारी है. पुलिस के सामने परेशानी यह है कि फिल्म देखने कम लोग ही पहुंचे थे (Gun Violence in Movie Theatre). कोरोबेकलिस ने अपील की है कि थिएटर या आसपास मौजूद किसी शख्स को कोई जानकारी है तो वह उसे उनके साथा साझा करे. ताकि आरोपी को वक्त रहते पकड़ा जा सका. इसके साथ ही लड़कियों से जुड़ी अन्य कोई जानकारी भी साझा नहीं की गई है.

कोरोना काल में सबसे अधिक घटनाएं

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में साल 2021 में गोलीबारी से जुड़ी कई सारी घटनाएं देखने को मिली हैं. इस साल जनवरी से मई के बीच में देशभर में बंदूक हिंसा से जुड़ी घटनाओं में 8100 से अधिक लोगों की मौत हुई है (US Gun Violence Deaths). कई दिन तो ऐसे भी रहे, जब प्रतिदिन के हिसाब से 50 से अधिक लोगों ने जान गंवाई. वहीं कैलिफोर्निया में बंदूक से की जाने वाली हत्याओं में 46 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इस तरह की हिंसा कोविड-19 महामारी में ज्यादा देखी गई है