लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

16 करोड़ के डोडा (मादक पदार्थ) के साथ 2 गिरफ्तार

 एसटीएफ व हरदोई पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा 16.85 क्विंटल अफीम का डोडा





सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार


बिलग्राम,हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र के चांदपुर बरेली हाईवे पर सूचना के आधार पर हरदोई पुलिस व एसटीएफ की टीम ने एक ट्रक को जब रोंककर तलाशी के दौरान 16 करोड़ का अफीम का डोडा बरामद किया। पुलिस ने ट्रक से 16.85 क्विंटल डोडा (मादक पदार्थ) के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया।

आपको बता दें पकड़े गए डोडा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 16 करोड़ है। अफीम का डोडा रांची से बरेली ले जाया जा रहा था। एसटीएफ को अंतरराज्यीय तस्करों से झारखंड से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को झारखंड से ट्रक के जरिए हरदोई के रास्ते से होते हुए डोडा बरेली ले जाने की सूचना मिलते ही एसटीएफ व हरदोई पुलिस सक्रिय हो गई। इस पर पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार नागर की निगरानी में एसटीएफ की एक टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ बरेली हाईवे पर चांदपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास ट्रक संख्या यूपी 27 एटी 6398 को रोका गया, तो तलाशी में ट्रक से डोडा बरामद हुआ। ट्रक में सवार युवकों ने भागने की कोशिश की। ट्रक में सवार मुस्तकीम अली पुत्र आयूब अली व दिलशाद सिद्दीकी पुत्र असलम सिद्दीकी निवासी मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर को हिरासत में लिया गया। जिनके पास से एक पैन कार्ड और 54 सो रुपए बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि झारखंड से रांची निवासी जैकी से डोडा लेकर बरेली के ग्राम कोईना थाना भमोरा निवासी अनीश ने इसे ट्रक में लोड कराया था। इस माल को अनीश के बेटे बादशाह को देना था।पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि डोडा को आसपास के जिले में सप्लाई करते हैं व माल पहुंचाने पर उन्हें प्रति चक्कर में 20 हजार रूपए मिलते हैं। पुलिस पकड़े गए दोनो  आरोपियों के खिलाफ बिलग्राम थाने में एफआईआर दर्ज की।