पुलिस को वाहन चेकिंग के दैरान मिली बड़ी सफलता

सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
सांडी,हरदोई। वाहन चेकिंग के दौरान सांडी पुलिस को शराब तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने रविवार को सांडी तिराहा पर चैकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। जिसमे पन्द्रह पेटी शराब बरामद हुई जिसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही एक अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार सिंह यादव ने बताया की उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सांडी कोतवाली के उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा सांडी तिराहा पर चैकिंग के दौरान एक यूपी 85 एक्स5868 स्विफ्ट डिजायर कार को रोका. जिसमे पन्द्रह पेटी अवैध शराब, 68 क्यूआर कोड स्टीकर व 26 ढक्कन हुईबरामद हुए। जिसके साथ विवेक पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम नोनखारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही कौशलपाल सिंह पुत्र नीलकण्ठ निवासी ग्राम चौधकपुर थाना सांडी व हाल पता हुसैनपुर थाना सांडी मौके से भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है. जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार सिंह यादव ने बताया की फरार अभियुक्त कौशल पाल पुत्र नीलकंठ के खिलाफ पहले से ही कई थानों में मामले दर्ज हैं।
