लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

123 दिन बाद हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, फरियादियों की सुनी गईं फरियादें।


सत्यबन्धु भारत।मुनीश कुमार

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद तहसील में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को एसडीएम सौरभ दुबे की अध्यक्षता में फरियादियों की फरियाद सुनी गई व संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निराकरण करने के लिए तत्काल आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान तहसील दिवस कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप कारण प्रदेश सरकार ने जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत 16 मार्च के बाद तहसील दिवस बंद कर दिया गया था। आज शनिवार 17 जुलाई को 123 दिन बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुनःतहसील दिवस प्रारंभ किया गया। पहले तहसील दिवस महीने के पहले व तीसरे मंगलवार को सुना जाता था। लेकिन अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर महीने के पहले व तीसरे शनिवार को सुना जाएगा। शाहाबाद तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादी अपनी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच कर संबंधित अधिकारियों के पास अपनी पीड़ा बताकर समाधान कराया शाहाबाद तहसील समाधन दिवस में उपजिलाधिकारी सौरभ दुबे ने कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करते हुए आए हुए फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया। वैसे तो समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही लेकिन अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने का निर्देश दिया। बचे शेष मामलों का मौका मुआयना करते हुए निस्तारित करने का लेखपाल व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया आज तहसील दिवस पर, राजस्व, पुलिस, विजली के आए हुए थे ज्यादातर मामलों जमीनी विवाद का रहा। तहसील दिवस में प्रमुख रूप से उपजिलाधिकारी सौरभ दुबे,तहसीलदार,नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।