लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कल जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट


सत्यबन्धु भारत

इस साल कोरोना वायरस के कारण 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया गया था. ऐसे में बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषि करने के लिए कुछ पैमाने तय किए गए हैं. जिसके अनुसार हाई स्कूल के परीक्षार्थियों को कक्षा 9 के 50% अंक और 10वीं प्री बोर्ड में प्राप्तांक अंक के 50% अंक देकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (UP Board 10th and 12th Result 2021) को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जानकारी के मुताबिक, यूपी बोर्ड कल यानि 31 जुलाई को दोपहर साढ़े 3 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित करेगा. रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे. इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे.