
सत्यबन्धु भारत
न्यूज़ डेस्क। बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेता में से एक, अक्षय कुमार अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीतते हैं । इसी के साथ वह लगातार अपनी चैरिटी यानी डो नेशन देकर भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाते हैं । जहां जरूरतमंदों की मदद के लिए अक्षय कुमार हमेशा आगे रहते हैं वहीं देश के सैन्य बल के प्रति अक्षय का प्यार और सम्मान किसी से छुपा हुआ नहीं है । हाल ही में अक्षय ने कश्मीर में एक स्कूल बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये की डोनेशन दी है।
अक्षय कुमार ने स्कूल बनवाने के लिए दिए 1 करोड़ रु
अक्षय 17 जून को कश्मीर में बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स यानी बीएसएफ (BSF) के कश्मीर बेस पर पहुंचे । अपने इस दौरे के दौरान अक्षय ने कश्मीर के नीरू गांव में एक स्कूल को जर्जर हालत में देखा था और इसके पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए दान किए थे । अब हाल ही में BSF ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि स्कूल के लिए 27 जुलाई को आधारशिला रख दी गई है । इस स्कूल का नाम अक्षय के पिता स्वर्गीय हरिओम भाटिया के नाम पर रखा गया है ।
आधारशिला की फोटोज शेयर कर BSF ने लिखा, “डीजी BSF राकेश अस्थाना ने पद्मश्री से सम्मानित अक्षय कुमार के साथ BWWA की अध्यक्ष अनु अस्थाना और SDG वेस्टर्न कमांड BSF सुरेंद्र पंवार की उपस्थिति में आज कश्मिर में 'हरिओम भाटिया एजुकेशन ब्लॉक गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नीरू' की वर्चुअली आधारशिला रखी। जय हिंद ।”
Today at Govt Middle School, Niru, Distt. Bandipur (J&K) Sh Rakesh Asthana , IPS, DG BSF, Padma Shri
— BSF Kashmir (@BSF_Kashmir) July 27, 2021
Sh Akshay Kumar, Bollywood Cine Star & Mrs Anu Asthana, President BWWA virtually laid the foundation stone of SHRI HARI OM BHATIA EDUCATION BLOCK . pic.twitter.com/Yp1QwKJ0fW
BSF के कश्मीर बेस के दौरे की अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, “देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले बीएसएफ के बहादुर जवानों के साथ आज यादगार दिन बिताया । यहां आना हमेशा सुखद अनुभव होता है । असल हीरोज से मिलकर मेरा दिल सम्मान से भर जाता है ।”
Spent a memorable day with the @BSF_India bravehearts guarding the borders today. Coming here is always a humbling experience… meeting the real heroes ♥️ My heart is filled with nothing but respect. pic.twitter.com/dtp9VwSSZX
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 17, 2021
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, अक्षय की सूर्यवंशी, पृथ्वीराज, बेल बॉटम अपनी रिलीज के लिए तैयार है । वहीं उनकी अन्य आगामी फ़िल्में हैं- बच्चन पांडे, अतरंगी रे, रक्षा बंधन, राम सेतु और मिशन लायन ।
